Unicode

From सर्वज्ञ

यूनिकोड एक तरह की कोडिंग प्रणाली है जिसमें विश्व की समस्त लिपियों को कूटबद्ध किया गया है। अतः इसमें उन सभी लिपियों को व्यक्त किया जा सकता है, इस तरह यूनिकोड के प्रयोग से देवनागरी सहित सभी भारतीय भाषाओं में डाटा प्रोसैसिंग का कार्य अत्यंत सरल हो गया है।

हिन्दी टाइपिंग में यूनिको़ड के प्रयोग के कई फायदे हैं। वैबपेजों पर किसी भी यूनिको़ड फॉन्ट में लिखी गई हिन्दी पढ़ने के लिए पाठक के कंप्यूटर पर केवल एक यूनिको़ड श्रेणी का फॉन्ट होना चाहिए। दूसरी ओर नॉन-यूनिकोड फॉन्ट में लिखे वैबपेजों पर हिन्दी पढ़ने के लिए हर साइट के लिए अलग अलग फॉन्ट डाउनलोड करना पढ़ता है। अलावा जहाँ नॉन-यूनिकोड फॉन्ट द्वारा केवल वर्ड प्रौसेसरों तथा वैबपेजों आदि में हिन्दी लिखी जा सकती है जबकि यूनिकोड में कंप्यूटर पर हर जगह हिन्दी लिखी जा सकती है। इंटरनैट पर हिन्दी में ईमेल,चैटिंग तथा साइट/ब्लॉग बनाना यूनिकोड के आगमान के बाद बिल्कुल सरल हो गया है। इसके अलावा यूनिकोड हिन्दी हर तरह की डाटा प्रोसैसिंग के लिए नॉन-यूनिकोड की बजाय अधिक उपयुक्त है। अतः धीरे-धीरे कंप्यूटर पर नॉन-यूनिकोड हिन्दी का प्रयोग खत्म होता जा रहा है। आजकल केवल ग्राफिक्स और डीटीपी में इसका प्रयोग जारी है क्योंकि इसके कुछ प्रचलित प्रोग्रामों जैसे कि फोटोशॉप और पेजमेकर आदि अभी तक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते। इनमें यूनिकोड का समर्थन आने के पश्चात नॉन-यूनिकोड हिन्दी बीते जमाने की चीज हो जाएगी।

हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं हेतु विभिन्न एप्लीकेशनों में यूनिकोड में UTF-8 (8 bit Unicode Transformation Format) चुनें। यह यूनिकोड के लिए एक वैरिएबल लैंग्थ कैरेक्टर एन्कोडिंग है जो कि हर यूनिवर्सल कैरेक्टर को यूनिकोड मानकों में व्यक्त करने में सक्षम है। अतः ईमेल, वैबपेज आदि के लिए इस एन्कोडिंग का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।

Contents

[edit] यूनिकोड चित्र:Example.jpg.com link title] फायदे

==

[edit] यूनिकोड टाइपिंग टूल

[edit] नॉन-यूनिकोड टैक्स्ट को यूनिकोड में बदलने के लिए टूल

[edit] यूनिकोड का इतिहास

[edit] संबंधित कड़ियाँ

यह लेख अपने आरंभिक चरण में है। आप इसे बढ़ाकर सर्वज्ञ की मदद कर सकते हैं

Personal tools