Welcome
From सर्वज्ञ
[edit] सुस्वागतम्
आप का हिन्दी चिट्ठों की दुनिया में स्वागत है। यदि आप ने अभी अभी अपना नया चिट्ठा शुरू किया है, या फिर करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कड़ियाँ आप के लिए लाभदायक होंगी:
- ब्लॉग रजिस्टर कराना: औरों के चिट्ठों पर क्या नया छप रहा है, वह आप को पता लगे, और आप के चिट्ठे पर क्या नया छप रहा है, वह औरों को पता लगे, इस के लिए लाभ उठाएँ हिन्दी चिट्ठों के ब्लॉग एग्रीगेटर्स, खोज इंजन व निर्देशिकाओं का।
- चिट्ठा बनाने के बाद अपना नाम, परिचय तथा ब्लॉग पता सर्वज्ञ ब्लॉग डायरेक्ट्री पृष्ठ पर जोड़ें। साथ ही हिन्दी ब्लॉग्स.ऑर्ग, हिन्दी चिट्ठों की निर्देशिका, में भी अपना ब्लॉग जोड़ें।
- ब्लॉग का प्रचार: लोगों को आप के चिट्ठे के बारे में पता लगे, इस के लिए ज़रूरी है कि आप के चिट्ठे की कड़ी दूसरे चिट्ठों पर हो, और बदले में आप अपने चिट्ठे पर दूसरों के चिट्ठों की कड़ियाँ डालें। इस का तरीका जानने के लिए यह पृष्ठ पढें।
- सहायता: अन्य चिट्ठाकारों से बातचीत करने के लिए, अपनी समस्याओं का हल पाने, और औरों की समस्याओं का हल सुझाने के लिए चिट्ठाकार गूगल समूह और परिचर्चा हिन्दी फोरम के सदस्य बनें।
- सामूहिक प्रयास: हिंदी चिट्ठामंडल में कई समूह ब्लॉग और जाल पत्रिकायें हैं जैसे कि अक्षरग्राम, बुनो कहानी, निरंतर तथा तरकश आदि। चाहें तो इनके सदस्य बन सकते हैं।
- हिन्दी चिट्ठा जगत के पाक्षिक आयोजन अनुगूँज में भाग लें तथा चिट्ठा चर्चा से अन्य चिट्ठों के बारे में जानें।
- FAQ: सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) यहाँ देखें।
